Posts

1910 के बाद अंगारक योग में आज मनाई जाएगी Maha Shivratri, ये है पूजा की आसान विधि

Image
  1910 के बाद अंगारक योग में आज मनाई जाएगी Maha Shivratri, ये है पूजा की आसान विधि आज (11 मार्च, गुरुवार) महाशिवरात्रि पर हम आपको भगवान शिव की आसान पूजा विधि बता रहे हैं। इस आसान विधि से भी शिवजी की पूजा की जाए तो भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। ये विधि इस प्रकार है- 1.  महाशिवरात्रि की सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी शिव मंदिर में जाएं। भगवान शिव को स्वच्छ जल चढ़ाएं। अगर मंदिर न जा पाएं तो घर में ही शिवलिंग पर जल चढ़ा सकते हैं। 2.  इसके बाद कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें व पुनः शुद्ध जल चढ़ाएं। 3.  भगवान शिव को बिल्व पत्र व फूल अर्पित करें। 4.  फूल यदि आंकडे का हो तो बहुत शुभ होता है, साथ ही धतूरा भी चढ़ाएं।  5.  इसके बाद भगवान शिव को शुद्ध घी का दीपक लगाएं। 6.  शिवजी को मौसमी फलों का भोग लगाएं। 7.  इसके बाद शिवजी की आरती करें। 8.  अंत में हाथ जोड़कर भगवान शिव से मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।